नोएडा स्टेडियम में होगा गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन
नोएडा में 28 और 29 नवंबर को ऐतिहासिकगुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागमका आयोजन किया जाएगा।
नोएडा में 28 और 29 नवंबर को ऐतिहासिक गुरु मान्यो ग्रंथ
चेतना समागम; का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होने वाले
इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में रणजीत सिंह खालसा ढडरियां वाले के सानिध्य में भव्य
कीर्तन दरबार आयोजित होगा। इसके साथ ही 29 नवंबर को अमृत संचार कार्यक्रम भी होगा।
आयोजकों ने बताया कि आओ प्यारीओ दशमेश जी बल्ल मुड़िए के तहत श्री गुरु नानक देव
जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित इस समागम का उद्देश्य गुरु की गुरबाणी,
आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे से लोगों को जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, एनसीआर में
पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया
जा रहा है। कार्यक्रम 28 और 29 नवंबर को प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
इसमें मुख्य वक्ता रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले होंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं
के लिए गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। समागम के तहत 29 नवंबर को शाम को सेक्टर-
12 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतमबुद्धनगर का रहेगा।


UN News