100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी डीपी यादव की पार्टी! यूपी की सियासत में नए गठबंधन की तैयारी

बुलंदशहर जहांगीराबाद उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी राजनीति को लेकर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डीपी यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी।

100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी डीपी यादव की पार्टी! यूपी की सियासत में नए गठबंधन की तैयारी

बुलंदशहर जहांगीराबाद उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी राजनीति को लेकर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डीपी यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी प्रदेश की कम से कम 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। गठबंधन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत चल रही है।

बुधवार रात पूर्व मंत्री डीपी यादव जहांगीराबाद में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव एवं सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राणा के भांजे आदित्य राघव के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, राजनीतिक गठबंधन और पार्टी की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाकर मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। गठबंधन को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत चल रही है। चंद्रशेखर और ओवैसी के संभावित गठबंधन से जुड़ी चर्चाओं पर भी उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार विचार करने की बात कही।

सिकंदराबाद सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से बढ़ी सियासी चर्चा

मीडिया बातचीत के दौरान डीपी यादव ने बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा भी जाहिर की। उनके इस बयान के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि डीपी यादव सिकंदराबाद से चुनावी मैदान में उतरते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अंतिम निर्णय पार्टी की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर लेने की बात कही।

शादी समारोह में हुआ जोरदार स्वागत

जहांगीराबाद पहुंचने पर पूर्व मंत्री डीपी यादव का धीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सोनू कौशिक,सभासद सुल्तान चौधरी, किसान नेता खुर्शीद आलम, अबरार चौधरी, सभासद पति आदेश शर्मा, मोनू, जोगेंद्र पोसवाल तथा चरण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में पूर्व विधायक होशियार सिंह भी शामिल हुए। क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।