संविधान दिवस पर जनपद में गूंजा 'एक स्वर, एक संविधान', मुख्य व अन्य स्थलों पर कुल 1,92,375 विद्यार्थियों ने एक साथ किया प्रस्तावना वाचन
बुलंदशहर: माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में भव्य स्तर पर "एक स्वर, एक संविधान" कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया
बुलंदशहर : माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में भव्य स्तर पर "एक स्वर, एक संविधान" कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य स्थल तथा अन्य स्थलों को मिलाकर जनपद के कुल 436 विद्यालयों के कुल 1,92,375 प्रतिभागियों ने एक समय पर एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर संजय सिंह प्रथम के मार्गदर्शन में मुख्य जिला स्तरीय समारोह दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुनापुरम, बुलन्दशहर में आयोजित किया गया। जिसमें 15 विद्यालयों के लगभग 5,000 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ एकत्रित होकर प्रतिभाग किया, जबकि जनपद भर के अन्य 421 विद्यालयों व संस्थानों पर लगभग 1,87,375 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डी०पी०एस० के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं समवेत गान के साथ किया। तत्पश्वात मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश संजय सिंह प्रथम एवं उपस्थित वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसके उपरांत डी०पी०एस० की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वन्दना नृत्य प्रस्तुत किया।


UN News