प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा ने लगाया लंगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर लंगर सेवा का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेशकार्यालय के बाहर लंगर सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर लोगों को लंगर प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब से आए सिंह साहिबान की उपस्थिति में अरदास के साथहुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन तथा देश कीसुख-शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
अरदास के बाद लंगर सेवा शुरू हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वयं सेवा करतेहुए लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्रीयोगिता सिंह एवं मोहन लाल गिहारा, प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका जैन एवं सोना कुमारी, प्रदेश मंत्रीमनोज कुमार जाटव तथा अल्पसंख्यक मोर्चा से हरजिंदर सिंह सोढ़ी और हरजीत सिंह सहितअन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है।
प्रधानमंत्री केजन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करनासामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।


UN News