बेटों की याद में महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दिया तीन करोड़ का दान
वाराणसी, अपने पति और दोनों बेटों को खोने के बाद सांसारिक जीवन से विरक्त हुई तमिलनाडु की 80 वर्षीय एक महिला ने धार्मिक एवं जनकल्याण कार्यों के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये का गुप्त दान दिया है।
वाराणसी,अपने पति और दोनों बेटों को खोने के बाद सांसारिक जीवन से विरक्त हुई तमिलनाडु की 80 वर्षीय एक महिला ने धार्मिक एवं जनकल्याण कार्यों के लिए श्री काशी विश्वनाथमंदिर को तीन करोड़ रुपये का गुप्त दान दिया है। महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिरप्रशासन ने उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी है।मंदिर प्रशासन के अनुसार महिला ने अपने दिवंगत दोनों पुत्रों की स्मृति में दो करोड़ रुपये तथा मंदिर केअन्नक्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये का चेक मंदिर न्यास को सौंपा।
इसे अब तक मंदिर को मिला सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान माना जा रहा है। इससे पहले अंबानी परिवार ने मंदिर को ढाई करोड़ रुपये का दान दिया था।महिला ने वाराणसी मंडल के आयुक्त एस. राजलिंगम को ई-मेल के माध्यम से मंदिर में दान देने कीइच्छा व्यक्त की थी और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का अनुरोध किया था।
इसके बाद अधिकारियोंने उनसे संपर्क स्थापित किया। महिला ने शुरुआत से ही अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया था।


UN News