मल्टीलेवल पार्किंग से गिरकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत
नोएडा, सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में शनिवार दोपहर एक महिला की गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
नोएडा, सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में शनिवार दोपहर एक महिला कीगिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची औरशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या कामामला मान रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की
पहचान सेक्टर-29 निवासी 50 वर्षीय सीतू तलवार के रूप में हुई है। महिला के पति सेवानिवृत विंगकमांडर हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थीं। वह सामान्य रूपसे मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाती थीं।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किसवजह से तनाव में थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीतू तलवार घर से अकेले निकल गई थीं। कुछदेर बाद जब परिजनों को उनके घर से बाहर जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला के गिरने कीसूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहांचिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके परपहुंच गए। महिला अपने पीछे पति और बेटी को छोड़ गई हैं। बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस आसपास लगेसीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी का कहना है कि शव कापोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटनास्थल परसीसीटीवी कैमरा लगा न होने के कारण पूरे घटना की जानकारी एकत्र करने में पुलिस को परेशानी कासामना करना पड़ रहा है।
महिला किस फ्लोर से कूदी या गिरी इसका भी अभी तक पता नहीं चल सकाहै।


UN News