मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ग्रीन ड्राइव पोर्टल, 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालयमें एक पेड़ मां के नामअभियान के अंतर्गत ग्रीन ड्राइव पोर्टल का शुभारंभ किया।
दिल्ली सचिवालयमें एक पेड़ मां के नामअभियान के अंतर्गत ग्रीन ड्राइव पोर्टल का शुभारंभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रीन ड्राइव पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर परउन्होंने दिल्ली को अधिक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए सभी नागरिकों से इस जन आंदोलनमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी में 70 लाख पौधों का रोपण करना है, जिसकेमाध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरणसुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येकनागरिक की जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने लोगों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक अब ग्रीन ड्राइव पोर्टल के माध्यम से मेगा प्लांटेशन ड्राइव के लिएस्लॉट बुक कर सकते हैं, स्वयं को एनवायरमेंटल सेवियर के रूप में पंजीकृत करा सकते हैं तथा अपनेनिकटतम सरकारी नर्सरी से निःशुल्क पौधे आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइनसुविधा उपलब्ध कराई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष रथ; पहल की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग कीविशेषज्ञ टीमें घरों, शिक्षण संस्थानों, आवासीय कॉलोनियों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर जाकर
पौधारोपण में सहयोग प्रदान करेंगी। इन टीमों द्वारा पौधों के साथ आवश्यक उपकरण और तकनीकीमार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नागरिकों को पौधारोपण और उसके संरक्षण में सुविधामिल सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हरित आवरणबढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवलपौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है।पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से वायु प्रदूषण में कमी आएगी, तापमाननियंत्रण में सहायता मिलेगी तथा राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत किया जा सकेगा। ऐसे में एक पेड़ मां के नाम अभियान दिल्ली को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदमसाबित हो सकता है।


UN News