मूसलाधार बारिश में बच्चे को लेकर ‘जनता दर्शनÓ पहुंचीं मां, सीएम योगी ने इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
लखनऊ, मां अपने बच्चे की खुशियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हरमुश्किल का सामना करने से पीछे नहीं हटती। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के‘जनता दर्शनÓ में इसका भावुक उदाहरण देखने को मिला।
लखनऊ, मां अपने बच्चे की खुशियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर मुश्किल का सामना करने से पीछे नहीं हटती। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के‘जनता दर्शनÓ में इसका भावुक उदाहरण देखने को मिला। मूसलाधार बारिश के बावजूद सीतापुर
की रोली अपने थैलेसीमिया पीडि़त बच्चे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं और उसके इलाजके लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना औरबच्चे के सिर पर हाथ रखकर उसके शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही इलाज मेंआर्थिक बाधा न आए, इसके लिए तत्काल अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मंगवाकर आर्थिकसहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री से मिले भरोसे के बाद रोली की आंखों में उम्मीद और खुशी की चमक दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जतातेहुए कहा कि सरकार से मिले इस भरोसे से उनके बच्चे के इलाज की राह आसान होगी।मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि गंभीर बीमारी के इलाज में धन की कमी किसी भीस्थिति में बाधक नहीं बनने दी जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘जनता दर्शनÓ में पहुंचेलोगों की समस्याओं को बेहद आत्मीयता के साथ सुनते हैं। सोमवार को भी उन्होंने एक-एकफरियादी के पास जाकर उनकी समस्याएं जानीं और अपनत्व के भाव से पूछा कि वे कहां सआए हैं और उन्हें क्या परेशानी है। उन्होंने सभी पीडि़तों को भरोसा दिलाया कि उनकीसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और किसी
को भी परेशान या घबराने की आवश्यकता नहीं है।’जनता दर्शनÓ में गंभीर बीमारियों से पीडि़तलोगों और उनके परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने कहाकि प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों के इलाज में लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित अस्पतालों से इलाज का एस्टीमेट प्राप्त करनेऔर उसकी औपचारिक प्रक्रिया को जल्द पूरा कर शासन को भेजने में किसी प्रकार की देरी नहो। पात्र लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्धकराई जाएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, भूमि विवाद, कब्जे और अन्यविभागों से संबंधित शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येकप्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और फरियादी की संतुष्टि के अनुरूप कियाजाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और संबंधित अधिकारी
मौके की स्थिति के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।भूमि संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्रीने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि पुलिस से जुड़ी शिकायतोंपर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। चिकित्सासे संबंधित मामलों में भी उन्होंने संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और जरूरतमंदों कोशासन की सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यहभी निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही दोनों
दिखाई देनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी समस्याके समाधान के लिए भटकना न पड़े। ‘जनता दर्शनÓ में पहुंचे लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधितअधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मामले का निर्धारित समयसीमा मेंगुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कार्रवाई की प्रभावी निगरानी भी कीजाए।थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चे को लेकर मूसलाधार बारिश में सीतापुर से लखनऊ पहुंची रोलीके मामले में मुख्यमंत्री की त्वरित संवेदनशीलता ने यह संदेश भी दिया कि जरूरतमंदों की मददके लिए सरकार गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को प्राथमिकता
दे रही है। मुख्यमंत्री के आश्वासन से रोली को अपने बच्चे के इलाज की नई उम्मीद मिली औरवह संतोष के साथ वापस लौटीं।


UN News