वीजा फ्रॉड से बचाव और विदेश में करियर के विकल्पों पर मंथन, 600 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

नोएडा। विदेश में शिक्षा, रोजगार और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाश रहे लोगों को सही कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ए वीसा एक्सपर्टस के चेयरमैन कवीश कपूर के नेतृत्व में इमिग्रेशन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

वीजा फ्रॉड से बचाव और विदेश में करियर के विकल्पों पर मंथन, 600 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

नोएडा। विदेश में शिक्षा, रोजगार और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाश रहे लोगों को सही कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ए वीसा एक्सपर्टस के चेयरमैन कवीश कपूर के नेतृत्व में इमिग्रेशन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अमेरिका, यूरोप समेत विभिन्न देशों के इमिग्रेशन एवं वीजा विकल्पों, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और वीजा फ्रॉड से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

ए वीसा एक्सपर्टस की ओर से बताया गया कि संस्था एक इमिग्रेशन लॉ फर्म है, न कि इमिग्रेशन कंसल्टेंसी। फर्म का जोर संबंधित देशों के लागू कानूनों, नियमों और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर लोगों को इमिग्रेशन एवं वीजा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर है। नोएडा के सेक्टर-2 स्थित B-37 कार्यालय से भी लोगों को इमिग्रेशन प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी जाती है।

‘गारंटीड वीजा’ के दावों से रहें सावधान

सेमिनार में बढ़ते वीजा फ्रॉड और इमिग्रेशन स्कैम को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया। Kaveesh Kapoor ने कहा कि लोगों को ‘100 प्रतिशत वीजा’, ‘गारंटीड जॉब’ और निश्चित सफलता जैसे दावों से सावधान रहना चाहिए। किसी एजेंट या संस्था को पैसा देने अथवा महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपने से पहले उसकी विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति की जांच करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विदेश जाने की जल्दबाजी में शॉर्टकट या गैरकानूनी रास्ता अपनाना भविष्य में गंभीर परेशानी खड़ी कर सकता है। आवेदक को यह जानकारी होनी चाहिए कि वह किस वीजा श्रेणी में आवेदन कर रहा है, उसकी पात्रता क्या है और संबंधित देश के कानून के तहत किन दस्तावेजों की आवश्यकता है।

हर देश की इमिग्रेशन नीति अलग

कार्यक्रम में अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय तथा अंतरराष्ट्रीय करियर से जुड़े विकल्पों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रत्येक देश की इमिग्रेशन नीति और पात्रता मानदंड अलग होते हैं। किसी एक व्यक्ति के लिए उपयुक्त वीजा विकल्प दूसरे व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं कि सही हो। इसलिए आवेदक की शिक्षा, अनुभव, आर्थिक स्थिति, उद्देश्य और व्यक्तिगत प्रोफाइल के आधार पर विकल्पों का मूल्यांकन आवश्यक है।

कवीश कपूर ने कहा कि इमिग्रेशन प्रक्रिया में सही दस्तावेज, तथ्यात्मक जानकारी और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण हैं। गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी भविष्य में आवेदनकर्ता के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।उन्होंने कहा, “सपना विदेश जाने का हो सकता है, लेकिन उस सपने तक पहुंचने का रास्ता हमेशा सही और कानूनी होना चाहिए।”

जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा

सेमिनार में युवाओं के अलावा विदेश में बच्चों के भविष्य की योजना बना रहे अभिभावकों और अंतरराष्ट्रीय करियर के इच्छुक लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने इमिग्रेशन एवं वीजा प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों से विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के माध्यम से ए वीसा एक्सपर्टस ने संदेश दिया कि विदेश में बेहतर भविष्य का सपना देखने के साथ सही जानकारी, पात्रता और कानूनी प्रक्रिया को प्राथमिकता देना ही सुरक्षित इमिग्रेशन की पहली सीढ़ी है।