सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची

मुंबई, प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन कपूर के साथ शादी रचा ली है।

सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची

प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन कपूर के साथ शादी रचा ली 

मुंबई,  प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन कपूर के साथ शादी रचा ली है। मुंबई के ताज लैंड्स में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंशुलाऔर रोहन ने सात फेरें लिए।अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इस हाई प्रोफाइल शादी में अंशुला के चाचा अनिल कपूर, संजय कपूरऔर बहन सोनम जैसे बड़े चेहरे भी मौजूद रहे थे। इस शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त हीशामिल रहे थे। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंगलवार को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
आपको बता दें कि आज शाम अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री समेत कई बड़े चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अंशुला कपूरऔर रोहन ठक्कर के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

भाई और बहनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना
अपनी बहन अंशुला की शादी में भाई अर्जुन कपूर, बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की झलक देखते ही बन रही थी। खुशी और जान्हवी अपनी बड़ी बहन की शादी में ब्राइड्समेड की ड्यूटी निभाते हुए भीनजर आई। जब रोहन ठक्कर अंशुला की मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब भी दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन की परछाई की तरह उनके साथ दिखी।

मां की फोटो रही मौजूद
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के दौरान अंशुला की दिवंगत मां मोना कपूर की फोटो मंडप में देखी गई थी। गौरतलब है कि कुछ सालों पहले बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मांमोना का निधन हो गया था।

डेटिंग ऐप से शादी तक का सफर
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए एक दूसरे से मिले थे। डेटिंग ऐपसे शुरू हुई ये लवस्टोरी आज शादी में तब्दील हो गई है। आपको बता दें कि रोहन ठक्कर करण जौहरकी कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट में बतौर स्क्रीन राइटर काम करते हैं।