सीमापुरी में जर्जर इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक जर्जर बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।
नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एकजर्जर बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसा न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास हुआ। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बचावअभियान शुरू कर दिया।दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। इसके बाद दमकल
की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 3दमकल वाहन और 1 घटना प्रतिक्रिया दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस और दमकलकर्मीमलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 25 से 30 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बचाव अभियान केदौरान स्थानीय लोगों ने 2 बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों कोएंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाने की जानकारी भी सामने आई है।आसपास के कई मकानों को भी नुकसानबताया जा रहा है कि हादसे में ढही इमारत गली के भीतर स्थित थी। इसके गिरने से आसपासके करीब 4 से 5 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में नीचेकी मंजिल पर दुकानें और ऊपरी मंजिलों पर आवासीय हिस्से थे, जहां कई परिवार रहते थे।इमारत के मालिक और उनके परिवार के भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचावकार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की टीमें मलबे को सावधानीपूर्वक हटाने और अंदर फंसे
लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
हादसे की वजह की जांच शुरू
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इमारत की निर्माण स्थिति,उसकी मजबूती और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजहसामने आ सकेगी। प्रशासन की ओर से घटनास्थल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।सत्य निकेतन हादसे के बाद फिर उठा जर्जर इमारतों का सवालदिल्ली में इससे पहले 6 सितंबर को दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में भी एकबहुमंजिला इमारत ढहने का बड़ा हादसा हुआ था। उस घटना में 7 छात्रों की मौत हुई थी।बताया गया था कि इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। मामले में पुलिस ने मुख्यइमारत मालिक हरिराम गुप्ता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।सीमापुरी की घटना ने एक बार फिर दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में जर्जर औरबहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकतामलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है औरहादसे में किसी की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


UN News