ठेली वालों को टक्कर मारने के बाद नाले में लटकी कार, चालक की मौत
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी।
ग्रेटर नोएडा, नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक पेड़ से टकराकरअनियंत्रित होकर नाले में जाकर लटक गई। चालक उछलकर नाले में अंदर जा गिरा। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों ठेली वाले घायल हुए हैं।
पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:00 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि नॉलेज पार्क तीन के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके परपहुंची। पुलिस की जांच में पता चला कि एक कार डिकेथलॉन के सामने अनियंत्रित हो गई थी।
घायल ठेली संचालकों का उपचार जारी
कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर नाले में जा लटकी। हादसे में कार चालक गगन सेठ निवासी राजनगर, गाजियाबाद और ठेलीसंचालक राजकुमार निवासी ग्राम टडीया मोहसीम जिला बरेली तथा सुधीर निवासी एत्मादपुर, जिलाशाहजहांपुर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान गगनसेठ ने दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों घायल ठेली संचालकों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध मेंजानकारी जुटाई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार चालक सुनार की दुकान पर काम करता था
पुलिस ने बताया गगन सेठ ग्रेटर नोएडा में एक सुनार की दुकान पर काम करता था। गगन बुधवार की रात दुकान से अपने घर लौट रहा था। एलजी गोल चक्कर से आगे पहुंचते ही गगन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
नाले में गिरे गगन को किसी तरह बाहर निकाला गया
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार नाले की दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार चालक गगन नाले में जा गिरा। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची औरराहगीरों की मदद से नाले में गिरे गगन को बाहर निकाला। पुलिस ने गगन को नजदीक के एकअस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गगन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चोट लगनेकी वजह से गगन की मौत हुई है। पुलिस का दावा है कि नाले में ज्यादा पानी नहीं था।


UN News