13 लाख की चोरी में पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दादरी, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र छपरौला गांव के समीप पंचकूला कॉलोनी में बेटी की शादी के लिए रखे साढे 13 लाख रुपये चोरी कर लिए गये।
दादरी, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र छपरौला गांव के समीप पंचकूला कॉलोनी में बेटी की शादी के लिए रखे साढे 13 लाख रुपये चोरी कर लिए गये। पुत्रवधू पर चोरी का अरोप है। जब बेटे नेचोरी के बारे में पूछा तो उसने तलाक की मांग कर दी। बेटा ने परेशान होकर सल्फास की गोलियां खाली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ कोतवाली में दर्ज
कराई गई है।बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के समीप पंचकूला कॉलोनी में जागरतन परिवार के साथ रहतेहैं।
उन्होंने घर में बेटी की शादी के लिए साढ़े 13 लाख रुपये रखे थे। जिनकी जानकारी बेटा हरेंद्र वपुत्रवधू पूजा को थी। जब मेरे भाई ने अलमारी में रखे पैसे मांगे तो वह नहीं मिले। नकदी को लेकर पूजासे पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई । जानकारी मिली कि पुत्र वधू ने चोरी कर पैसे अपनीमाता को दे दिए।
उसके बाद बेटा से तलाक की मांग करने लगी। जिसके चलते बेटे हरेंद्र ने 11 जुलाईको सल्फास खा लिया। मामले में पुत्रवधू व उसकी मां के खिलाफ कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


UN News