9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, गौतमबुद्धनगर में तैयारियों की समीक्षा
आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिएगौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
गौतमबुद्धनगर,आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिएगौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।अभियान 09 से 17 अगस्त तक जनपद में व्यापक जनभागीदारी और राष्ट्रीय गौरव के साथ संचालित किया जाएगा।बैठक में शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों और तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों कोअभियान से जुड़े कार्य समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्वजिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति,राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का महापर्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों,ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक संस्थानों तथा औद्योगिकएवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया जाए।विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा आधारित सजावट, प्रदर्शनियां, रंगोली, चित्रकला,
निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
स्थानीय बाजारों में भी तिरंगा थीमपर सजावट और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही शहीद स्मारकों और प्रमुख प्रवेश
द्वारों की सफाई तथा सौंदर्यीकरण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।ग्राम पंचायतों में बनेंगे सेल्फी केंद्रजिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में अभियान की तैयारियां समय से पूरीकराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर आकर्षक सेल्फी केंद्र विकसित किएजाएंगे। गांवों में बने अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण, तिरंगा सजावट और जनभागीदारी से जुड़े
कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी को उचित दर विक्रेताओं और खादी भंडारों पर सामूहिक गतिविधियांआयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राज्य कर विभाग को व्यापार मंडलों औरऔद्योगिक संगठनों के सहयोग से बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिकराष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।स्कूल-कॉलेजों से लेकर वृद्धाश्रम तक होगी भागीदारीबेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयोंतथा महाविद्यालयों में खेलकूद, निबंध, चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान और वाद-विवादप्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विषयों पर
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा संबंधित विभागों को वृद्धाश्रमों, दिव्यांगजन संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, निराश्रित आश्रमोंऔर बाल संरक्षण गृहों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकिसमाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।तिरंगा मेला और रैली का होगा आयोजनअभियान के दौरान तिरंगा मेला, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी और विभिन्नसांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों तथा ‘एकजनपद एक उत्पाद’ से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथअपनी तस्वीर साझा करें और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।आरडब्ल्यूए और व्यापारिक संगठनों से भी अपील जिलाधिकारी ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, सामाजिक एवंस्वयंसेवी संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजार संगठनों और
विभिन्न आवासीय सोसायटियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान को सफल बनाएं। सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को राष्ट्रीयसम्मान से जुड़े निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।सरकारी कार्यालयों, प्रशासनिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ औरराष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन-वादन से जुड़े सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने को भीकहा गया।14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसबैठक में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ गरिमापूर्ण तरीके से मनाने केनिर्देश भी दिए गए। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकोंतथा अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।


UN News