फर्जी फर्म बनाकर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना चोला पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त को नंगलाबंशी गांव मोड से गिरफ्तार किया गया

फर्जी फर्म बनाकर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बुलंदशहर

थाना चोला पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त को नंगलाबंशी गांव मोड से गिरफ्तार किया गया, एसएसपी द्वारा अभियुक्त होशियार की गिरफ्तारी हेतु  25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, 

मामले में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा फर्जी सप्लायर फर्म सनशाइन एंटरप्राइजेज तैयार कर थाना ककोड़ क्षेत्र में जेवर रोड़ पर तनु एंटरप्राइजेज को फर्जी आई टी सी पासऑन की गयी, तनु एंटरप्राइजेज की फर्जी सप्लायर फर्म सनशाइन एंटरप्राइजेज उक्त अभियुक्तो द्वारा बनाकर वर्ष 2025, 2026 में कुल एक करोड़ इक्कीस लाख पचासी हजार आठ सौ अठहत्तर रुपये की राजस्व क्षति करने में सहयोग किया गया, इसी प्रकरण में थाना ककोड़ पर आईटी एक्ट मैं मुकदमा पंजीकृत किया गया है,

पूर्व में फर्जी फर्म तनु एंटरप्राइजेज और सनशाइन एंटरप्राइजेज रजिस्टर्ड करने वाले कुल 6 अभियुक्तो को अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।