बुलन्दशहर में पुलिस भर्ती 2025 की तैयारियां पूरी
बुलन्दशहर, उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत 17.08.2026 से शुरू होने वाले अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बुलन्दशहर, उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत 17.08.2026 से शुरू होने वाले अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह* ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।
बैठक में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश एसएसपी ने भर्ती के प्रत्येक चरण की गहन समीक्षा करते हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सहायता, पेयजल और अन्य सुविधाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीवी/पीएसटी केन्द्र का लिया जायजा समीक्षा के बाद एसएसपी ने डीवी/पीएसटी केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रवेश-निकास द्वार, अभिलेख परीक्षण कक्ष, शारीरिक परीक्षण स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, क्षेत्राधिकारी अपराध शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे


UN News