आईजीआई एयरपोर्ट पर हांगकांग से आए तीन यात्रियों से 10 ड्रोन बरामद
नई दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते आए तीन भारतीय यात्रियों से 10 पेशेवर श्रेणी के ड्रोन और एक आईफोन बरामद किया है।
नई दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते आए तीन भारतीय यात्रियों से 10 पेशेवर श्रेणीके ड्रोन और एक आईफोन बरामद किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, 25 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर टर्मिनल-3 के ग्रीन चैनल से गुजर रहे तीन यात्रियों को रोका गया।
सामान की विस्तृत जांच में ऑटेल रोबोटिक्स एमडीएक्स-1 के 10 ड्रोन मिले। इनके साथ नियंत्रक, कैमरा लगे जिम्बल, केबल, प्रोपेलर और जॉयस्टिक समेत अन्य उपकरण भी थे।यात्रियों के सामान से आईफोन 18 प्रो मैक्स भी बरामद किया गया।सीमा शुल्क विभाग केअनुसार, चार्टर्ड इंजीनियर के आकलन में ड्रोन पेशेवर श्रेणी के पाए गए। इनमें थर्मल इमेजिंगऔर लेजर रेंज फाइंडर की सुविधा है। विभाग ने इन्हें सैन्य/रक्षा श्रेणी के मानव रहित हवाईवाहन बताया है और कहा कि प्रत्येक ड्रोन के लिए डीजीसीए पंजीकरण अनिवार्य है।
सीमा शुल्कअधिकारियों ने यात्रियों को हिरासत में लेकर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110(1)के तहत सामान जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


UN News