ट्रेडिंग ऐप के झांसे में फंसकर इंजीनियर ने26.80 लाख रुपये गंवाए
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-49 निवासी एक इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की ठगी कर ली।
नोएडा, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-49 निवासी एक इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले पीड़ित को एक व्हाट्सऐपग्रुप में जोड़ा, जहां शेयर और निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया। इसके बादप्ले स्टोर से मिलता-जुलता एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया और अलग-अलग बैंक खातों मेंरकम जमा कराते रहे। जब पीड़ित ने मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया तो ऐप बंद होगया और व्हाट्सएप ग्रुप भी डिलीट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसासहुआ।
पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ सेक्टर-36 स्थित साइबरक्राइम थाने में भी तहरीर दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 49 के हिंडनविहार निवासी अमर कुमार ने बताया कि इसी साल 27 फरवरी से 7 अप्रैल के बीच वह ठगों केझांसे में रहे। इस दौरान उनसे पांच किश्तों में कुल 26.80 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों मेंट्रांसफर कराए गए। ठग लगातार अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर निवेश की रकम बढ़वाते रहे।शुरुआत में ऐप पर मुनाफा भी दिखाया गया, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। बाद में जबउसने रकम निकालनी चाही तो ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप दोनों गायब मिले साइबर थाना पुलिस का कहना है कि जिन बैंक खातों में रुपये भेजे गए हैं, उनकी जानकारी
जुटाई जा रही है। संबंधित खातों के लेनदेन और लाभार्थियों का विवरण खंगाला जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कियाजा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम सेमिलने वाले निवेश के प्रस्तावों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। किसी भी अनजान ट्रेडिंग ऐपया निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
साइबर ठगीहोने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,ताकि समय रहते रकम को फ्रीज कराया जा सके।


UN News