डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर नोटिस जारी करने के निर्देश
बुलंदशहर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपद में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की संचालित परियोजनाओं की परियोजनावार समीक्षा की।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपद में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की संचालित परियोजनाओं की परियोजनावार समीक्षा की। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न विभागों की 89 परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 22 अभी अनारंभ हैं और 12 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को हैंडओवर करने की कार्रवाई की जाए। जिन परियोजनाओं में कार्य धीमी गति से चल रहा है, उनके लिए संबंधित को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।जल निगम नगरीय द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा को देखते हुए खुदाई का कार्य न किया जाए और निर्माण कार्यों को समय के भीतर पूरा किया जाए।
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि. निर्माण इकाई नोएडा द्वारा जनपद में 9 निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, एक कार्य यूनिट-32 अलीगढ़ को हस्तांतरित किया गया है। कार्यदायी संस्था का कार्यालय जनपद में न होने से कार्यों में प्रगति नहीं आ रही है, इस पर निर्देश दिया गया कि समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए संबंधित संस्था को पत्र भेजा जाए और शासन को भी सूचित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए।बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


UN News