दिल्ली के बवाना में बेखौफ बदमाशों ने वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका

नई दिल्ली, बवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूठ खुर्द में शनिवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

दिल्ली के बवाना में बेखौफ बदमाशों ने वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका

बवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूठ खुर्द में  दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 

नई दिल्ली, बवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव पूठ खुर्द में शनिवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरमौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान जोगिंदर उर्फ काला (45) के रूप में हुई है।जोगिंदर पीने के पानी की सप्लाई करता था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शुरूआती जांच मेंपुलिस गैंगवार व पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं को घ्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूत्रों केअनुसार इस वारदात में हिमांशु भाऊ और विक्की हर्डल गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रहीहै। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरोह का नाम नहीं लिया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार मृतक सुबह में अपने काम से खेत की तरफ जा रहा था। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से जोगिंदर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगस्वजनों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे पूठ खुर्द में फायरिंगकी सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल
का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जबकि फोरसिंक व क्राइम टीम ने महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि इस बाबत हत्या समेत अन्यधाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी केलिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच में पता चला है कि मृतक तीन भाई था और इसका एक भाईधर्मेंद्र इलाके का घोषित बदमाश है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे हिमांशु भाऊ और विक्की हर्डल गिरोह के हाथ होनेकी आशंका है। विक्की हर्डल विदेश में है और उसका नाम कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ता रहा है।दावा किया गया है कि विक्की हर्डल के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या पूर्व हो चुकी है और आशंका हैकि बदला लेने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।गैंगवार और रंजिश की एंगल से हो रही जांचपिछले कुछ दिनों में बवाना के पूठ खुर्द में जो हत्याएं हुई है ,उसी से जोड़कर इस घटना को देखा जा
रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि रंजिश की वजह से हत्या की गई।

शुरुआती जांच में हिमांशु भाऊ तथा विक्की हर्डल गिरोह की भूमिका पता चलने बाद इसकी भी पड़ताल की जा रही है।ज्ञात हो कि यह गिरोह रंगदारी, वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश के मामलों में कई बार जांचएजेंसियों के रडार पर रहा है। बाहरी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई कई हत्याओं और फायरिंगकी घटनाओं में इस गिरोह का नाम जांच के दौरान सामने आता रहा है। स्वजन हत्याकांड को साजिशबताया।मृतक के एक स्वजन का कहना था इस हत्या को हर्डल गिरोह ने अंजाम दिया है। उन्होंने एक लड़की काभी नाम लिया तथा रेकी करने वाले आरोपित और हत्या में शामिल बाइक पर सवार तीन अन्यआरोपितों के पहचान का भी दावा किया।

उनके अनुसार जोगिदंर सुबह प्लॉट पर गया था जहां घात लगाकर उसकी हत्या कर दी गई ।एक रिश्तेदार ने बताया कि जोगिंदर को पहले से जान का खतरा था और इस संबंध में कई बार पुलिससे सुरक्षा की मांग की थी। इसके अलावा पुलिस को फुटेज भी दी थी, जिसमें कुछ संदिग्ध घर की रेकीकरते दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उसकी मां ने पुलिस पर लापरवाही केआरोप लगाए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया बाइक सवार तीन बदमाशों ने जोगिंदर को बेहद नजदीक सेकरीब छह-सात गोलियां मारी गई और हमलावरों की संख्या तीन थी।