प्रेमिका से बात करने पर युवक की हत्या
ग्रेटर नोएडा, शहर के सिरसा गोल चक्कर के समीप गुरुवार की रात एक युवक की कपड़ा काटने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई।
ग्रेटर नोएडा, शहर के सिरसा गोल चक्कर के समीप गुरुवार की रात एक युवक
की कपड़ा काटने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रेमिका से
बात करने पर वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान छीनाझपटी में आरोपी भी ब्लेड लगने से
घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के
मुताबिक मूलरूप से बरेली के नौगवां भगवंतपुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय सुरेश सिरसा गांव में एक
किराए के मकान में रहता था। सुरेश कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश की कंपनी में रबूपुरा का रहने वाला नरेश भी काम
करता है। इसी कंपनी में बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला भी काम करती है। इस महिला से नरेश
का प्रेमप्रसंग चल रहा था। महिला सिरसा गांव में सुरेश के पड़ोस में किराए के मकान में रहती है।
पुलिस जांच का विवरण
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन से महिला की बातचीत सुरेश के साथ होने लगी थी। यह बात नरेश को
पता चल गई। इसी के चलते सुरेश और नरेश के बीच विवाद शुरू हो गया। गुरुवार की रात सुरेश और
नरेश सिरसा गोल चक्कर के समीप आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने यहां
बीयर भी पी थी। नरेश ने प्रेमिका से बात करने को लेकर सुरेश का विरोध किया। इसी बात को लेकर
दोनों में झगड़ा हो गया। नरेश ने कपड़े काटने वाले ब्लेड से सुरेश पर हमला कर दिया। नरेश को भी
ब्लेड लगने से चोट लगी। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस
को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित
कर दिया। नरेश की हालत खतरे से बाहर है। कासना कोतवाली पुलिस ने मृतक सुरेश के परिजनों की
शिकायत पर आरोपी नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया
है।
शादीशुदा महिला को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि सुरेश और आरोपी नरेश दोनों शादीशुदा हैं। इसके अलावा जिस
महिला से उनका प्रेमप्रसंग चल रहा था, वह भी शादीशुदा है। तीनों शादीशुदा होने के बावजूद आपस में
प्रेमप्रसंग के चक्कर में फंसे थे। बताया जा रहा है कि महिला का पति से तलाक हो गया है और वह
अपने दो बच्चों के साथ सिरसा में किराए पर रह रही है।
दूरी बनाने से नाराज था नरेश
पुलिस के मुताबिक महिला का आरोपी नरेश के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ दिन से महिला
सुरेश के संपर्क में थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। महिला ने नरेश से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
यह बात पूर्व प्रेमी नरेश को नागवार गुजर रही थी। इसी के चलते गुस्से में आकर उसने सुरेश को रास्ते
से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक गुरुवार की रात उसने सुरेश को मिलने के लिए बुलाया
और हत्या की घटना को अंजाम दिया।
हत्या की जानकारी
एक महिला को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को
हिरासत में ले लिया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


UN News