यमुना स्वच्छता के लिए एकजुट हुआ समाज, 1 टन कचरा हटाया
यमुना की स्वच्छता को लेकर नमामि गंगे कार्यक्रम के मार्गदर्शन में फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन के सचिव एवं यमुना सेवक परविंदर मिश्रा के नेतृत्व में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यमुना की स्वच्छता को लेकर नमामि गंगे कार्यक्रम के
मार्गदर्शन में फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन के सचिव एवं यमुना सेवक परविंदर मिश्रा के नेतृत्व
में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों
सहित करीब 70 लोगों ने हिस्सा लिया और यमुना के आसपास से 1 टन से अधिक कचरा तथा
17 बोरी कूड़ा हटाया।
अभियान में ब्रायन प्लस अकादमी, विक्टोरियस फाउंडेशन और दिल्ली आपदा प्रहरी के
कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। प्रतिभागियों ने नदी क्षेत्र और उसके आसपास जमा कचरे को
एकजुट होकर हटाया तथा लोगों को यमुना में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक किया।
यमुना बाबा अशोक उपाध्याय ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल सफाई अभियान चलाने से
संभव नहीं है। इसके लिए लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि नदी
में कूड़ा डालना बंद किए बिना यमुना को स्थायी रूप से स्वच्छ रखना मुश्किल है। इसकी
जिम्मेदारी सरकार या किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।
यमुना सेवक परविंदर मिश्रा ने कहा कि नदियां भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का
महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका अस्तित्व मानव जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों से जुड़ा
है। इसलिए नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
ब्रायन प्लस अकादमी के प्रबंधक राजा ने कहा कि नदियां जीवन का आधार हैं और उन्हें प्रदूषण
से बचाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में
सक्रिय रूप से शामिल करने पर जोर दिया।
विक्टोरियस फाउंडेशन के अध्यक्ष राघव चौधरी ने कहा कि युवाओं में नदियों और पर्यावरण के
प्रति जागरूकता बढ़ना सकारात्मक संकेत है। समाजसेवी नीरज अरोड़ा ने अभियान में बच्चों से
लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी को प्रेरणादायक बताते हुए अन्य सामाजिक संगठनों से भी
यमुना स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
अभियान में सीमा शर्मा, मंजू नेगी, प्रीति सिंह, अवनीश मिश्रा, जयंत मिश्रा, अविनाश सिंह,
आकाश राणा, विमला, कंचन, गुड़िया, शुभम, कल्पना, प्रज्ञा, साक्षी, योगिता, विशाखा, देवराज,
हिमांशु, अंशुल, पंकज, सोनी, करुणा मौर्या, धर्मेंद्र, पवन, सतीश और प्रदीप ठाकुर सहित अनेक
लोगों ने सहयोग किया।


UN News