राखी के संग खाकी: डिबाई में भारत विकास परिषद ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

डिबाई, बुलंदशहर: भारत विकास परिषद, डिबाई शाखा ने कोतवाली में "राखी के संग खाकी" कार्यक्रम के तहत पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

राखी के संग खाकी: डिबाई में भारत विकास परिषद ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

डिबाई, बुलंदशहर: भारत विकास परिषद, डिबाई शाखा ने कोतवाली में "राखी के संग खाकी" कार्यक्रम के तहत पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाया। परिषद की बहनों ने कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान, एसएसआई रविन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप, राहुल कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

इस दौरान कोतवाली परिसर में भावुक माहौल रहा। पुलिसकर्मी आगे बढ़कर राखी बंधवाते दिखे और कुछ ही देर में कलाइयां रंग-बिरंगी राखियों से सज गईं।कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस स्नेह के लिए परिषद का आभार जताया। परिषद की बहनों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, सचिव भुवनेश मथुरिया, कोषाध्यक्ष अनुभव गुप्ता, शालिनी राठी, अनुराधा लखोटिया, शिखा गुप्ता, बबीता कुमारी, गुंजन वार्ष्णेय, रिचा माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।