राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकरआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार और जांच प्रक्रिया परगंभीर सवाल उठाए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकरआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार और जांच प्रक्रिया परगंभीर सवाल उठाए

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकरआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार और जांच प्रक्रिया परगंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल इस्तीफों के माध्यम से पूरे मामले को दबाने काप्रयास किया जा रहा है और वास्तविक दोषियों को बचाया जा रहा है।अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक माध्यम मंच पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को इस्तीफे की आड़ में बचाया जा रहाहै। उन्होंने कहा कि केवल पद छोड़ने से मामला समाप्त नहीं होता और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहनजांच आवश्यक है।पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पर्याप्त पूछताछ नहीं की गई।

उनका कहना है कि आरोपितों से यह नहीं पूछा गया कि कथित रूप से चोरी की गई राशि किसे सौंपीगई, किसके निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा था और शेष धनराशि कहां है।केजरीवाल ने कहा कि यदि आरोपितों से गहन पूछताछ नहीं की जाती और मामले की तह तक नहींपहुंचा जाता, तो इससे जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरेमामले में केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।इससे पहले शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के बाद भी अरविंद केजरीवाल नेपत्रकारों से बातचीत में सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी को अपर्याप्त बताते हुएकहा था कि इस मामले में बड़े आरोपितों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि कथित चढ़ावा अनियमितता प्रकरण सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। ट्रस्टके कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने इसकी पुष्टि की है गौरतलब है कि इस मामले में ट्रस्ट की ओर से आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।विशेष जांच दल की प्रारंभिक जांच में चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और नियमों केउल्लंघन की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक छह आरोपितों से लगभग 80 लाखरुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है।