जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग, यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

नोएडा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा- दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग, यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

नोएडा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-
दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी
सिंह के निर्देश पर डीसीपी नोएडा साद मियां खान, एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण
और एसीपी-2 मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फेस-1 पुलिस एवं दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
अभियान के दौरान प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा यातायात नियमों का
उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई भी कर रही है।
सुरक्षा जांच के कारण डीएनडी फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर और अन्य सीमावर्ती मार्गों पर वाहनों
का भारी दबाव देखने को मिला। नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्गों पर लंबी-लंबी वाहन कतारें
लग गईं और ट्रैफिक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ता रहा। राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के
मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमाओं पर हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से
जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नोएडा से दिल्ली की ओर यात्रा करनी है तो
अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। साथ ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह भी
दी गई है। दक्षिण दिल्ली या फरीदाबाद जाने वाले वाहन चालक कालिंदी कुंज मार्ग का उपयोग
कर सकते हैं, जबकि गाजियाबाद की ओर से आने वाले लोग कोंडली ब्रिज और एनएच-24 मार्ग
का विकल्प चुन सकते हैं। पुलिस का कहना है कि सीमाओं पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा
और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।