सोनम वांगचुक को कुछ हुआ तो सांसद पद छोड़ दूंगा, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दी कड़ी चेतावनी
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बड़ा बयान दिया है।
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बड़ा बयान दिया है। सोशलमीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म कराना सरकार, संसद और न्यायपालिका की सामूहिक जिम्मेदारी है, और यदि उन्हें कोई नुकसान पहुंचा तो वेसांसद बने रहना पसंद नहीं करेंगे।सोनम वांगचुक का 23 दिनों से लंबा अनशन पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुककी भूख हड़ताल का आज 23वां दिन है।
तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई थी, जहां वे अब भी अनशन पर डटे हुए हैं और लगातार सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैंसंसद मार्च और छात्रों का उग्र प्रदर्शनदूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों ने दिल्ली में संसद तक मार्च निकाला,जिसके दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम और वांगचुक की सेहत को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बना हुआ है।


UN News