राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने संबंधी उच्च न्यायालय का आदेश रद्द

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उसआदेश को बुधवार को रद्द कर दिया जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तननिदेशालय (ईडी) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने संबंधी उच्च न्यायालय का आदेश रद्द

नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने केआरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विग्नेश शिशिर की याचिका को नये सिरे से विचार के लिए उच्च न्यायालय के पास वापस भेज दिया। उच्च न्यायालय इस बात पर भी विचार करेगा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।

इससे पहले शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कांग्रेस नेता के खिलाफ आय ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने केआरोपों से जुड़े मामले में आगे की कार्यवाही नहीं करने को कहा था।उसने सीबीआई और ईडी से भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ इस मामले में उच्चन्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं करने को कहा था।गांधी ने सीबीआई और ईडी को निर्देश देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुएउच्चतम न्यायालय का रुख किया था।उच्च न्यायालय ने कहा था कि सीबीआई का हलफनामा उसके पिछले आदेश के अनुरूप नहीं थाऔर उसमें गांधी की संपत्ति के संबंध में याचिकाकर्ता की शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई का पर्याप्त विवरण नहीं दिया गया था।

अदालत ने नई दिल्ली स्थित सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक प्रभाग के मुख्यालय में संयुक्तनिदेशक या संबंधित क्षेत्र के प्रमुख को स्वयं नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया थाजिसमें मामले में अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण हो।भाजपा नेता ने इससे पहले भी याचिकाएं दाखिल कर कांग्रेस नेता पर दोहरी नागरिकता रखनेका आरोप लगाया था।